Aao Mahima Gaaye Bholenath Ki Lyrics In Hindi

Song Name Aao Mahima Gaayen Bholenath Ki
Album Shiv Aaradhana Vol-1
Lyrics By Naqsh Layalpuri
Music By Dilip Sen-Sameer Sen
Singer Anuradha Paudwal

 

आओ महिमा गायें भोलेनाथ की लिरिक्स ( अनुराधा पौडवाल ) शिव आराधना वॉल. १ 

आओ महिमा गायें भोले नाथ की
भक्ति में खो जायें भोले नाथ की
आओ महिमा गायें भोले नाथ की
भक्ति में खो जायें भोले नाथ की

भोले नाथ की जय..
शम्भू नाथ की जय..
गौरी नाथ की जय..
दीना नाथ की जय..

आओ महिमा गायें भोले नाथ की
भक्ति में खो जायें भोले नाथ की ओ..
आओ महिमा गायें भोले नाथ की
भक्ति में खो जायें भोले नाथ की

मुख पर तेज है, अंग भभूती
गले सर्प की माला
माथे चन्द्रमा, जटा में गंगा
शिव का रूप निराला

अन्तर्यामी, सबका स्वामी
अन्तर्यामी, सबका स्वामी
भक्तो का रखवाला
तीन लोक में बाट रहा है
ये दिन रात उजाला 

जय बोलो, जय बोलो भोले नाथ की
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की

भोले नाथ की जय..
शम्भू नाथ की जय..
गौरी नाथ की जय..
दीना नाथ की जय..

आओ महिमा गायें भोले नाथ की
भक्ति में खो जायें भोले नाथ की

हरी ओम नमः शिवाय नमो
हरी ओम नमः शिवाय नमो
हरी ओम नमः शिवाय नमो
हरी ओम नमः शिवाय नमो

पी के भंग तरंग में जब-जब
भोला शंकर आए
हाथ में अपने डमरू ले कर
नाचे और नचाये

जो भी श्रध्दा और भक्ति की
जो भी श्रध्दा और भक्ति की
मन में ज्योत जगाये
मेरा भोला शंकर उस पर
अपना प्यार लुटाये

जय बोलो, जय बोलो भोले नाथ की
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की

भोले नाथ की जय..
शम्भू नाथ की जय..
गौरी नाथ की जय..
दीना नाथ की जय..

आओ महिमा गायें भोले नाथ की
भक्ति में खो जायें भोले नाथ की
आओ महिमा गायें भोले नाथ की
भक्ति में खो जायें भोले नाथ की

भव पार लगाते शिव भोले
बिगड़ी बनाते  शिव भोले
कष्ट निवारे शिव भोले
दुःख दूर करे ये शिव भोले

जय बोलो दीनानाथ की
जय बोलो गौरीनाथ की
जय बोलो बद्रीनाथ की
जय बोलो शम्भूनाथ की

है सबसे न्यारे शिव भोले
है सबसे प्यारे शिव भोले
है डमरू धरी शिव भोले
भोले भंडारी शिव भोले

जय बोलो दीनानाथ की
जय बोलो गौरीनाथ की
जय बोलो बद्रीनाथ की
जय बोलो शम्भूनाथ की

भव पार लगाते शिव भोले
बिगड़ी बनाते शिव भोले
कष्ट निवारे शिव भोले
दुःख दूर करे ये शिव भोले

समाप्त 

बोल : नक़्श लायलपुरी 
गायक : अनुराधा पौडवाल 


Shiv Aardhana Vol-1 

Leave a Comment

error: Content is protected !!