Aarti Kije Shri Ram Lala Ki Lyrics In Hindi

Aaarti Name Aarti Kije Shri Ram Lala Ki
Lyrics By Suresh Yash
Music By Sohni Mishra
Singer Sohni Mishra

 

आरती कीजे श्री राम लला की लिरिक्स ( सोहनी मिश्रा ) श्री राम आरती 

आरती कीजे श्री रामलला की |
रघुनंदन सम्पूर्ण कला की ||
आरती कीजे श्री रामलला की

नारायण नर बनकर आये
रघुकुल नंदन राम कहाये |
कौशल्यासुत राजिव लोचन
दशरथ सूत हरी भवभय मोचन ||
आरती कीजे श्री रामलला की

भरत लखन शत्रुघन समेता
प्रगटे अवध में कृपा निकेता |
धनुष बाण दिव्या युद्ध धारी
जन मन रंजन अवध बिहारी ||
आरती कीजे श्री रामलला की

गुरु वशिष्ठ से विद्या पाये
विश्वामित्र का यज्ञ बचाये |
तार अहिल्या मिथिला आये
जनक सुता से ब्याह रचाये ||
आरती कीजे श्री रामलला की

पिता वचन हित वन को धाये
रावण वध कर अवध को आये |
सिय संग सिंघासन को सजाये
रामराज त्रिभुवन में लाये ||
आरती कीजे श्री रामलला की

जय जय मर्यादा अवतारी
जय जय धनुष बाण के धारी |
जय सीतापति जय असुरारी
जय रघुनायक अवध बिहारी ||
आरती कीजे श्री रामलला की

राम सिया की आरती पावनि
सकल दोष दुःख ताप नसावनि |
शिव अज इंद्र संत मन भावनि
पंचरोग त्रय ताप मिटावनि ||
आरती कीजे श्री रामलला की

राम चरण में जो चित लावे
प्रेम भक्ति से गुण यश गावे |
अक्षय सुख यश वैभव पावे
अंत काल भव से तर जावे ||
आरती कीजे श्री रामलला की

आरती कीजे श्री रामलला की |
रघुनंदन सम्पूर्ण कला की ||
आरती कीजे श्री रामलला की

समाप्त

बोल : सुरेश यश 
गायक : सोहनी मिश्रा 


 

Leave a Comment

error: Content is protected !!