Om Jai Shiv Omkara Lyrics In Hindi

 

Aarti Name Om Jai Shiv Omkara
Lyrics By Traditional
Singer Anuradha Paudwal
Label T-Series

 

ॐ जय शिव ओंकारा लिरिक्स ( अनुराधा पौडवाल ) शिव जी आरती 

ॐ जय शिव ओंकारा प्रभु हर शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥
ॐ जय शिव…

एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥
ॐ जय शिव..

दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥
ॐ जय शिव…

 अक्षमाला बनमाला मुण्डमाला धारी ।
 चंदन मृगमद चंदा भाले शुभकारी ॥
 ॐ जय शिव…

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघाम्बर अंगे ।
ब्रम्हादिक सनकादिक भूतादिक संगे ॥
ॐ जय शिव…

कर मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता ।
जगकर्ता जगभर्ता जगपालन कर्ता ॥
ॐ जय शिव…

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका ॥
ॐ जय शिव…

काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी ।
नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी ॥
ॐ जय शिव…

त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे ।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे ॥
ॐ जय शिव…

ॐ जय शिव ओंकारा प्रभु हर शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥
ॐ जय शिव…

समाप्त 

बोल : ट्रेडिशनल 
गायक : अनुराधा पौडवाल 

आरतियां 

Leave a Comment

error: Content is protected !!