Public Hai Sab Janti Hai Lyrics In Hindi

Movie Name Roti
Starring Rajesh Khanna
Song Name Ye Jo Public Hai Ye Sab Janti Hai
Lyrics By Anand Bakshi
Music By Laxmikant-pyarelal
Singer Kishor Kumar

 

ये जो पब्लिक है ये सब जानती है लिरिक्स ( राजेश खन्ना & मुमताज़ ) रोटी 

ऐ बाबू ये पब्लिक है पब्लिक
ये जो पब्लिक है..
ये सब जानती है, पब्लिक है
ये जो पब्लिक है..
ये सब जानती है, पब्लिक है

अजी अंदर क्या है..
अजी बाहर क्या है..
अंदर क्या है बाहर क्या है
ये सब कुछ पहचानती है
पब्लिक है..
ये सब जानती है, पब्लिक है…

ये चाहे तो सर पे बिठा ले
चाहे फ़ेंक दे नीचे
ये चाहे तो सर पे बिठा ले
चाहे फ़ेंक दे नीचे
पहले ये पीछे भागे
फिर भागो इसके पीछे

अरे दिल टूटे तो..
अरे ये रूठे तो..
दिल टूटे तो ये रूठे तो
तौबा कहाँ फिर मानती है
पब्लिक है..
ये सब जानती है, पब्लिक है
ये जो पब्लिक है..
ये सब जानती है, पब्लिक है

क्या नेता क्या अभिनेता
दे जनता को जो धोखा
क्या नेता क्या अभिनेता
दे जनता को जो धोखा
पल में शोहरत उड़ जाए
ज्यूँ एक पवन का झोंका 

अरे ज़ोर ना करना..
अरे शोर ना करना..
ज़ोर ना करना शोर ना करने
अपने शहर में शान्ति है
पब्लिक है..
ये सब जानती है, पब्लिक है
ये जो पब्लिक है..
ये सब जानती है, पब्लिक है

हीरे-मोती तुमने छुपाये
कुछ हम लोग ना  बोले
हीरे-मोती तुमने छुपाये
कुछ हम लोग ना बोले
अब आटा चावल भी छुपा तो
भूखों ने मुंह खोले

अरे भीख ना मांगे..
अरे क़र्ज़ ना मांगे..
भीख ना मांगे क़र्ज़ ना मांगे
ये अपना हक मांगती है
पब्लिक है..
ये सब जानती है, पब्लिक है
ये जो पब्लिक है..
ये सब जानती है, पब्लिक है

अजी अंदर क्या है..
अजी बाहर क्या है..
अंदर क्या है बाहर क्या है
ये सब कुछ पहचानती है
पब्लिक है..
ये सब जानती है, पब्लिक है…

ऐ बाबू, मैंने कहा बाबू ये..
पब्लिक है, पब्लिक 
समझे की नहीं, है हा…

समाप्त 

बोल : आनंद बक्शी 
गायक : किशोर कुमार 


 

Leave a Comment

error: Content is protected !!