Ram Aayenge Bhajan Lyrics

राम आएंगे भजन लिरिक्स ( स्वाति मिश्रा  )

मेरी झोंपड़ी के भाग 
आज खुल जायेंगे राम आएंगे 
मेरी झोंपड़ी के भाग 
आज खुल जायेंगे राम आएंगे 

राम आएंगे, आएंगे राम आएंगे 
राम आएंगे, आएंगे राम आएंगे 

मेरी झोंपड़ी के भाग 
आज खुल जायेंगे राम आएंगे 
मेरी झोंपड़ी के भाग 
आज खुल जायेंगे राम आएंगे 

राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी
दीप जला के दिवाली मैं मनाऊंगी
राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी
दीप जला के दिवाली मैं मनाऊंगी

मेरे जन्म के सारे पाप
मिट जायेंगे राम आएंगे
मेरी झोंपड़ी के भाग 
आज खुल जायेंगे राम आएंगे

राम झूलेंगे तो पालना झूलाऊंगी
मीठे-मीठे मैं भजन सुनाऊँगी
राम झूलेंगे तो पालना झूलाऊंगी
मीठे-मीठे मैं भजन सुनाऊँगी

मेरे ज़िन्दगी के सारे
दुःख मिटजायेंगे राम आएंगे
मेरी झोंपड़ी के भाग 
आज खुल जायेंगे राम आएंगे

मैं तो रूचि रूचि भोग लगाउंगी
माखन मिश्री मैं राम को खिलाऊंगी
मैं तो रूचि रूचि भोग लगाउंगी
माखन मिश्री मैं राम को खिलाऊंगी

प्यारी-प्यारी राधे प्यारे श्याम संग आएंगे
राम आएंगे, आएंगे राम आएंगे 
राम आएंगे, आएंगे राम आएंगे

मेरी झोंपड़ी के भाग 
आज खुल जायेंगे राम आएंगे
मेरी झोंपड़ी के भाग 
आज खुल जायेंगे राम आएंगे

समाप्त 

बोल : ट्रैडिशनल 
गायक : स्वाति मिश्रा


 

Leave a Comment

error: Content is protected !!