Ram Aayenge Lyrics In Hindi

Song Name Ram Aayenge
Starring Dipika Chikhlia & Sameer Deshpande
Lyrics By Manoj Muntashir
Music By Payal Dev
Singer Vishal Mishra

 

राम आएंगे ( विशाल मिश्रा ) राम भजन 

आज गली गली अवध सजाएंगे
आज पग पग पलक बिछाएंगे

हो आज गली गली अवध सजाएंगे
आज पग पग पलक बिछाएंगे
आज सूखे हुए पेड़ फल जाएंगे

नैना भीगे भीगे जाए
कैसे खुशी ये छुपाए, राम आएंगे
कुछ समझ ना पाए
कहाँ फूल बिछाए, राम आएंगे
नैना भीगे भीगे जाए
कैसे खुशी ये छुपाए, राम आएंगे
कुछ समझ ना पाए
कहाँ फूल बिछाए, राम आएंगे

सर जो जल थल जल थल रोई
जिस दिन राघव हुए पराये
ओ बिरहा के सौ पर्वत पिघले
हे रघुराई तब तुम आए
ये वही क्षण है निरंजन
जिसको दशरथ देख ना पाए

सात जन्मों के दुःख कट जाएंगे
आज सरजू के तट मुस्काएंगे
मोर नाचेंगे पपीहे आज गाएंगे

आज दसों ये दिशाएं
जैसे शगुन मनाएं, राम आएंगे
नैना भीगे भीगे जाए
कैसे खुशी ये छुपाए, राम आएंगे
कभी ढोल बजाए
कभी द्वार सजाए, राम आएंगे
कुछ समझ ना पाए
कहाँ दीप जलाये, राम आएंगे

जाके आसमानों से तारे मांग लाएंगे
कौशल्या के लल्ला जी तुम्ही पे सब लूटाएंगे
14 साल जो रोके वो आंसू अब बहाएंगे
अवध में राम आएंगे हमारे राम आएंगे

नील गगन से सांवले कोटि सूर्य सा तेज
नारायण तज आए हैं शेषनाग जी सेज
राघव राघव करते थे युग युग से दिन रैन
आज प्रभु ने दरस दिया धन्य हुए है नैन

नतमस्तक हैं तीन लोक
और सुर नार करें प्रणाम
एक चंद्रमा एक सूर्य
एक जगत में राम
एक जगत में राम
एक जगत में राम

आज दासों ये दिशाएं
जैसे शागुन मनाएं, राम आएंगे
नैना भीगे भीगे जाए
कैसे खुशी ये छुपाए, राम आएंगे
कभी ढोल बजाए
कभी द्वार सजाए, राम आएंगे
कुछ समझ ना पाए
कहाँ दीप जलाये, राम आएंगे

समाप्त

बोल : मनोज मुन्तशिर 
गायक : विशाल मिश्रा 


Leave a Comment

error: Content is protected !!