Yeh Desh Hai Veer Lyrics

यह देश है वीर लिरिक्स 

ओ…
ये देश है वीर जवानों का 
अलबेलों का मस्तानों का 
इस देश के यारों हाये…
इस देश के यारों क्या कहना 
ये देश है दुनिया का गहना 

ओ…
यहाँ चौडी छाती वीरों की 
यहाँ भोली शक्ले हीरों की 
यहाँ गाते हैं राँझे हाये…
यहाँ गाते हैं राँझे मस्ती में 
मस्ती है झूमें बस्ती में 

ओ…
पेड़ों में बहारें झूलों की 
राहों में कतारें फूलों की 
यहाँ हँसता है सावन हाये…
यहाँ हँसता है सावन बालों में 
खिलती हैं कलियाँ गालों में 

ओ…
कहीं दंगल शौख जवानों के 
कहीं कर्तब तीर कमानों के 
यहाँ नित नित मेले हाये…
यहाँ नित नित मेले सजते हैं 
नित ढोल और ताशे बजते हैं 

ओ…
दिलबर के लिए दिलदार हैं हम 
दुश्मन के लिए तलवार हैं हम 
मैदां में अगर हम 
मैदां में अगर हम डट जाएँ 
मुश्किल है के पीछे हट जाएँ  

समाप्त ( End )

बोल ( Lyrics ) : Sahir Ludhianvi
गायक ( Singer ) : Mohd Rafi & Balbir

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!